सेना भर्ती स्थगित होने पर बनीखेत में युवाओं ने निकाली रैली

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई अग्निपथ योजना का युवा लगातार विरोध कर रहे है और ऐसा ही विरोध प्रदर्शन उस समय बनीखेत में भी देखने को मिला जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बनीखेत के प्रवास पर थे ।

भारी संख्या में भावी अग्निवीर बनीखेत में सड़कों पर उतरे और आक्रोश रैली के रूप में नारेबाजी भी की । ये सभी युवा बनीखेत ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों और कस्बों से भी हैं।

जानकारी के अनुसार सेना भर्ती में ग्राऊंड पास करके लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं ने सेना भर्ती रद्द होने के विरोध में बनीखेत बाजार में रोष रैली निकाली। इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

युवाओं ने बताया कि जिन युवाओं के द्वारा कड़ी मेहनत से मैदानी परीक्षा व मैडीकल जांच परीक्षा को पास किया, लेकिन अब परीक्षा को रद्द होने के बाद उन्हें बेरोजागरी का सामना करना पड़ेगा। परीक्षा के लिए उन्होंने करीब 2 साल से पसीना बहाया था। ऐसे में अब लिखित परीक्षा होनी चाहिए और सेना में भर्ती किया जाना चाहिए।

इसमें जो सरकार द्वारा चलाई गई नई भर्ती योजना अगनी पथ है उसका  विरोध जारी रहेगा। युवाओं ने एस.डी.एम डल्हौजी जगन ठाकुर के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को एक ज्ञापन भी सौंपा।

जिसमें जल्द कार्रवाई करके भर्ती प्रकिया को जारी करने व नई भर्ती योजना को लागू न करने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने युवाओं की बात नहीं मानी तो वह यूं ही धरना प्रदर्शन जारी रखेगें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...