सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन लगभग 185 युवाओं ने क्लियर किया ग्राउंड टेस्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को बिलासपुर जिले की तहसील झंडूता और हमीरपुर जिले की तहसील हमीरपुर तथा बड़सर के युवाओं का फिजिकल टेस्ट लिया गया।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि रविवार के लिए 562 युवाओं को कॉल लैटर भेजे गए थे। इनमें से लगभग 480 युवा फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंचे। लगभग 210 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ क्लियर की। अन्य फिजिकल टेस्टों जैसे- पुल अप्स, लंबी कूद, ऊंची कूद और जिग-जैग बैलेंस इत्यादि के बाद रविवार को लगभग 185 उम्मीदवार मेडिकल जांच के लिए चयनित हुए।

कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि सोमवार को जिला हमीरपुर की तहसील ढटवाल (बिझड़ी) और जिला ऊना की तहसील ऊना तथा अंब के युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। इनकी एंट्री भी सोमवार को तड़के ही आरंभ कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...