सूबे की सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जय महाभारत पार्टी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में एक नई राजनीतिक पार्टी ने दस्तक दे दी है। जय महाभारत पार्टी (जमपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत विष्णु देव ने हिमाचल प्रदेश के चुनावी रण में कूदने का ऐलान किया है। प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर जमपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।

जमपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत विष्णु देवा ने मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी हिमाचल के सभी विधानसभाओं में अपने उम्मीदवारों को जनता की सेवा करने के लिए मैदान में उतारेगी। इनमें 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

उन्होंने 11 सूत्रीय एजेंडे की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी संपूर्ण प्रदेश में शराबबंदी लागू करेगी, किसानों की समस्याआंे का निजात करने के लिए किसान मदद योजना शुरू करगी।

हिमाचल में कृषि विकास व उर्जा के क्षेत्र दोहन की अपार संभावनाएं देखते हुए छोटी व बड़ी नदियांे पर जलविद्युत परियोजनाओं और किसानां के लिए सिंचाई व आम जनता के लिए पीने के पानी का प्रबंध कर रोजगार उपलब्ध करवाएगी। प्रदेश के हर गांव को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।

प्रदेश के विद्यार्थियां की सुविधा के लिए निजी स्कूलों व कॉलेजों का सरकार के अधीन करके निशुल्क शिक्षा, पाठ्य पुस्तक व छात्रवृति प्रदान करेगी। नए व आधुनिक अस्पतालों का निर्माण कर निजी अस्पतालों को सरकार के अधीन करके निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाएगी।

महिलाओं के लिए भूमि आबंटन योजना, अधिक दाम नियंत्रण पालिसी, निशुल्क शिक्षा व छात्रवृति पालिसी, गारंटी रोजगार योजना, भ्रष्टाचार नियंत्रण पालसी , कानून व्यवस्था पालिसी और विधायकों का क्षेत्रीय सरकारी स्थाई कार्यालय एवं आवास इत्यादि उनके एजेंडे में शामिल है। उन्होंने कहा कि जय महाभारत पार्टी की हिमाचल कार्यकारिणी की घोषणा जल्द की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...