सुविधा से महरूम: चार किमी खड़ी चढ़ाई में पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया मरीज

--Advertisement--

Image

बलीराम की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो ग्रामीणों ने उसे साढ़े चार किमी की खड़ी चढ़ाई में पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसमें ग्रामीणों को दो घंटे का समय लगा। इस बीच मरीज को उठाने वाले दर्जन भर लोगों के पसीने छूट गए।

ब्यूरो- रिपोर्ट 

सिरमौर के कई दुर्गम इलाके आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। सड़क के अभाव में कई बार ग्रामीणों की जान पर बन आती है। ऐसा ही वाक्या मंगलवार सुबह हरिपुरधार क्षेत्र की बढ़ोल पंचायत के कुणा गांव में हुआ।

यहां बलीराम को मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ा तो ग्रामीणों को उसे पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा। कुणा गांव से सड़क की दूरी करीब साढ़े चार किमी है।

सड़क तक पहुंचने के लिए कुणा गांव से खड़ी चढ़ाई का सामना करना पड़ता है। बलीराम की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो ग्रामीणों ने उसे साढ़े चार किमी की खड़ी चढ़ाई में पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसमें ग्रामीणों को दो घंटे का समय लगा।

इस बीच मरीज को उठाने वाले दर्जन भर लोगों के पसीने छूट गए। यहां ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी चारपाई और पीठ पर उठाकर ही मरीजों को सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। कई बार तो मरीज बीच रास्ते में दम तोड़ चुके हैं।

मरीज को हरिपुरधार से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। कुणा गांव के नरेश शर्मा ने बताया कि नवंबर 2016 में सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। पांच वर्ष बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ। गांव तक सड़क भी लगभग बनकर तैयार हो गई थी। इसी बीच ठेकेदार ने कार्य बंद कर दिया।

अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि कुणा सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी को भेज दिया है। ठेकेदार को डंगे लगाने के लिए भी कहा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...

हिमाचल में पहली बार बनेगा नया इतिहास, पंचायत चुनाव में 31214 सीटों पर होगी चुनावी महाजंग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं...