सुल्तानपुर में घर में घुसा 4 फुट लंबा सांप, एक घंटे तक चला रैस्क्यू ऑप्रेशन

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा शहर के सुल्तानपुर वार्ड में वन विभाग ने एक मकान से घुसे करीब 4 फुट सांप को रैस्क्यू किया है, जिसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।

वन विभाग को मंगलवार दोपहर बाद तिलक कुमार के मकान में सांप के घुसने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सांप को पकडऩे में माहिर वन खंड अधिकारी सुनील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे के रैस्कयू के दौरान सांप को काबू में पाया गया।

सांप को विभाग ने बाद में जंगल में छोड़ा गया जहां खाने और पानी पीने के लिए उपलब्ध हो सके।  वन विभाग के द्वारा पकड़ा गया सांप रैट स्नैक था जो जहरीला नहीं था, लेकिन फिर भी परिवार को सांप से काफी खतरा था।

सांप को पकडऩे में वन विभाग के अनुभवी वन खंड अधिकारी सुनील कुमार अब तक कई जहरीले सांपों को पकड़ चुके हैं।

क्षेत्र में जहां कहीं भी सांप घुसने की सूचना मिलती है तो सांप पकडऩे के लिए हुक, स्टिक व बैग लेकर मौके पर पहुंच जाते हैं। जिसके बाद सांप को काबू में पाया जाता है।

जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षित तरीके से  सांप को पकडऩे पर अब तक कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। वन विभाग की तरफ  से हाल ही में सांप को पकडऩे के लिए किट भी दी गई है।

वन खंड अधिकारी सुनील कुमार ने रिकार्ड के अनुसार यह 210 वां सांप पकड़ा है। इससे पूर्व भी शिकायत के बाद घरों में सांप पकडऩे का कार्य कई बार कुश्लतापूर्वक किया जा चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मेडिकल ऑफिसर भर्ती के पर्सलैनिटी टैस्ट 1 जून से, HPPSC ने जारी किए 299 उम्मीदवारों के कॉल लैटर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं...

नशा मुक्ति केंद्र से निकले 3 युवकों समेत 4 की सड़क हादसे में मौत

हिमखबर डेस्क नूरपुर के नागावाड़ी स्थित संजीवनी फाऊंडेशन नशा मुक्ति...

टांडा मेडिकल कालेज में 28 मई को बंद रहेगी ओपीडी

टीएमसी के प्रधानाचार्य बोले टांडा पंचायत इलेक्शन के चलते...

बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर में 23 से 31 मई तक ओल्ड गोल्ड महा एक्सचेंज सीजन 2 महामेला

बुड्ढा मल ज्वेलर पालमपुर को 2026 में राष्ट्रीय रत्न...