सुबह-सुबह घर में लगी आग, बुजुर्ग की दम घुटने से मौत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार तड़के सुबह एक मकान में आग भड़कने से अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान दम घुटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे प्रातः विकास नगर में ब्लॉक नंबर सी- 26 फ्लैट नंबर एक ग्राउंड फ्लोर हिमुडा कॉलोनी में किशोर बजाज के फ्लैट नंबर एक में आग लगी थी। आग की सूचना मिलने पर छोटा शिमला से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

वहीं एक अन्य दमकल की गाड़ी माल रोड से भी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई। किशोर बजाज अपने फ्लैट में अकेले रहता था। इस आगजनी में किशोर बजाज की आग में झुलस कर मौत हो गई है। पुलिस मौके पर कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...