सुबह -सुबह घर पर आसमानी बिजली गिरने से महिला सहित तीन घायल

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो- रिपोर्ट

जिला हमीरपुर में सुबह से ही भारी वर्षा के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं जिला के उपमंडल सुजानपुर में मकान पर बिजली गिरने की भी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के जदडू पंचायत के वार्ड नंबर एक ठाणा टक्कर में सुबह मकान पर आसमानी बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से तथा दो व्यक्ति आंशिक रूप से जख्मी हो गए।

सूचना के मुताबिक भगवान दास, उनकी पत्नी सरला देवी और बहु कली देवी को चोटें पहुंची है। ग्राम पंचायत प्रधान सुरेश कुमार के अनुसार सरला देवी को एंबुलेंस में ले जाया गया है। आसमानी बिजली से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखा टीवी, फ्रिज सड़ गया और बिजली की वायरिंग जल गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...