सुनाभ सिंह पठानियां ने लिया वारिश से हुए नुकसान का जायजा 

--Advertisement--

सुनाभ सिंह पठानियां ने लिया वारिश से हुए नुकसान का जायजा।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

आज जिला चम्बा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुनाभ सिंह पठानिया जी ने खदेट, साहला, मुंण्डी में गत दिनों भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया ।

उन्होंने प्रशासन को दूरभाष के माध्यम से स्थिति से अवगत करवाया व स्थानीय लोगों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

भटियात वैली में बरसात की बेरहम बारिश ने कहर बरपा कर दिया है। बारिश के कारण रायपुर पंचायत में भू-स्ख्लन की जद में आकर ग्रामीण की मौत हो गई।

मृतक की पहचान केसर सिंह वासी गांव परोच के तौर पर की गई है। इस घटना में दुकानदार बाल- बाल बच गया। इसके अलावा खोला व खरगट में बादल फटने से आठ गोशालाएं ध्वस्त होने के अलावा दस मवेशी बह गए।

मलबे की जद में आकर एक पिकअप वाहन के बहने की सूचना भी है। बारिश के कारण सिहुंता- लाहडू मार्ग पर जगह- जगह भूस्ख्लन होने से वाहनों की आवाजाही ठप होकर रह गई है।

लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी के सहयोग से मलबा व पत्थर हटाकर मार्ग पर यातायात बहाली में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...