सुधीर शर्मा ने थुनाग में आपदा प्रभावितों संग मनाया जन्मदिन, निकिता की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने अपने जन्मदिन पर मिसाल पेश करते हुए थुनाग में आपदा प्रभावितों को लगभग 21 लाख रुपए के चेक वितरित किए। थुनाग में आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक प्रकाश राणा व भारतीय जनता पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

सभी ने शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनकी इस पहल की सरहाना की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा में अपने परिवार खो चुकी निकिता का आजीवन पढ़ाई का खर्च उठाने का फ़ैसला भी लिया। इसके अतिरिक्त शर्मा ने निकिता के नाम एक लाख रुपए की एफडी भी उपहार स्वरूप भेंट की।

ज्ञात रहे की धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश में आई आपदा के चलते जन्मदिवस को आपदा प्रभावितों की सहायता कर मनाने का फ़ैसला लिया था। इस कड़ी में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में लगभग 108 आपदा प्रभावित परिवारों को 58 लाख घर बनाने और घर की मरम्मत के लिए दिए।

इसके अगले चरण में शनिवार को थुनाग में आपदा प्रभावितों को राहत राशि प्रदान की। थुनाग और सराज में शर्मा ने पीडि़त परिवारों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा कहा को वह इस दुख की घड़ी में खुद को अकेला न समझें और हौसला रखें। वह आगे भी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण पूरा प्रदेश प्रभावित है और आपदा की इस घड़ी में हमें सभी को साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने अन्य दानी सज्जनों से भी आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करने का आह्वान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...