सुधीर शर्मा की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं चंद्रेश कुमारी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी पूर्व मंत्री सुधीर की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। चंद्रेश ने अचानक मीडिया में आकर बयान दिया है कि पार्टी चाहे तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस की उम्रदराज नेत्री ने बयान देकर धर्मशाला की कांग्रेस राजनीति में एक बार हलचल पैदा कर दी है।

इससे धर्मशाला कांग्रेस दो गुटों में बंट सकती है। चंद्रेश अगर राजनीति में और अधिक सक्रिय होती हैं तो धर्मशाला से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले साल भी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी टिकट को चंद्रेश ने पूरा जोर लगाया था, लेकिन वह पिछड़ गई थीं।

इससे पहले वह बमसन, थुरल, धर्मशाला और राजस्थान के जोधपुर से चुनाव लड़ चुकी हैं। दूसरी ओर, पूर्व मंत्री सुधीर एआईसीसी के सचिव पद पर हैं और उनकी हाईकमान में अच्छी पैठ है। इस बार शर्मा को पंजाब विधानसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब का पर्यवेक्षक लगाया है। हाईकमान शर्मा को कई बार दायित्व सौंपता रहा है।

बताते हैं कि अगर कांग्रेस हाईकमान ने उम्र की सीमा तय की तो भी चंद्रेश कुमारी के लिए संकट खड़ा हो सकता है। ऐसी स्थिति में सुधार शर्मा भी चंद्रेश से बाजी मार सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...