सी-विजिल ऐप पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत: डीसी

--Advertisement--

धर्मशाला, 17 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन करने वालों की शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी हेम राज बैरवा ने बताया कि सभी लोग सीविजिल डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन या एंड्रॉयड फोन पर प्ले स्टोर के माध्यम से आसानी सेे डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके जरिये आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और रुपयों के लेनदेन की शिकायत मौके से साक्ष्य के साथ भेजी जा सकती है। सी-विजिल एप में वीडियो-फोटो के साथ दर्ज शिकायत का अधिकतम 100 मिनट के भीतर निपटारा तय बनाया जाता है।

’चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति के लिए सुविधा ऐप पर करें आवेदन’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों संबंधी विभिन्न अनुमतियों को लेकर ‘सुविधा ऐप’ बनाई है। इसके माध्यम से चुनावी रैलियों, नुक्कड़ बैठकें और लाउडस्पीकर के प्रयोग समेत चुनाव प्रचार से जुड़ी विभिन्न प्रकार की अनुमतियां प्राप्त की जा सकती हैं।

इसमें स्टार प्रचारकों और पार्टी पदाधिकारियों के लिए वाहन की अनुमति, हेलीकॉप्टर और हेलीपैड के उपयोग, पार्टी का अस्थाई कार्यालय खोलने, व्हीकल परमिट, गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगाने की परमिशन, उम्मीदवार और चुनाव एजेंट के लिए संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में वाहन की अनुमति समेत चुनावी कार्यक्रमों से जुड़ी विभिन्न अनुमतियां प्राप्त की सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...