सी.यू. में इस शैक्षणिक सत्र से एम.सी.ए. की डिग्री पाठ्यक्रम 2 वर्ष का होगा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

सी.यू. में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एम.सी.ए.) की डिग्री पाठ्यक्रम 2 वर्ष का होगा। इससे पहले इस डिग्री पाठ्यक्रम की अवधि 3 साल की थी लेकिन अब इसे 2 साल कर दिया गया है। सी.यू. में शैक्षणिक सत्र 2021-22 एम.सी.ए. (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) में एडमिशन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से आरंभ हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर है।

एंट्रास टेस्ट 19 सितम्बर को प्रस्तावित है जिसके लिए एडमिट कार्ड 15 सितम्बर को डाऊनलोड होंगे। एंट्रास टेस्ट का रिजल्ट 21 सितम्बर को जारी होगा। चयनित अभ्यार्थियों की प्रथम सूची 22 सितम्बर को जारी होगी। 23 सितम्बर तक फीस जमा होगी। 24 सितम्बर को दूसरी जारी होगी। यह परीक्षार्थी 27 सितम्बर तक फीस जमा करवा पाएंगे। तीसरी सूची 28 सितम्बर को जारी होगी जो कि 30 सितम्बर तक फीस जमा करवा पाएंगे।

दस्तावेजों की वैरीफिकेशन व पंजीकरण एक अक्तूबर को होगा। सी.यू. परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सुमन शर्मा के मुताबिक सी.यू. में एम.सी.ए. में प्रवेश के लिए अभ्यार्थी 10 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सी.यू. में 2021-22 शैक्षणिक सत्र से मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एम.सी.ए.) की डिग्री पाठ्यक्रम 2 वर्ष का होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...