सीएचसी लंज में एम्बुलेंस सुविधा हेतु उपायुक्त काँगड़ा को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

लंज- निजी संवाददाता

आज लंज के प्रतिनिधि मंडल ने वीडीसी लंज प्रीतम सिंह की अगुवाई में 14 पंचायतों के रैजूलेशन सहित उपायुक्त कांगड़ा को लंज सीएचसी में एंवुलेंस की सुविधा देने के लिए ज्ञापन सौपा । साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने वीएमओ तियारा को भी एक प्रतिलिपि दी है।

उन्होंने बताया कि समाजिक न्याय एवंम अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी को भी इस बारे में ज्ञापन देना था परन्तु मंत्री सरवीण चौधरी के शिमला जाने की बजह से आज ज्ञापन नहीं दिया जा सका, तथा जल्द ही उनको भी इस सम्बंध में ज्ञापन दिया जाएगा ।

इस मौके पर पंचायत प्रधान अपर लंज रेखा देवी, चंगर संघर्ष समिति के प्रधान जन्म सिंह गुलेरिया, लंज खास के उप प्रधान हंसराज, दोनों पंचायतों के वार्ड मेवर सुनीता देवी, रूवी देवी, अंजू देवी, अनीता देवी,भूवनेश कुमार मौजूद रहे वहीं लंज खास, अपर लंज,मनेई, भरूहपलाहड,डडोली, सलोल, तरखानकड, वौहडक्वालू, पलेरा, गाहलियां, ठाकुरद्वारा, धार, भटहेड, मसरूर के प्रधानों ने कहा है कि लंज सीएचसी को अगर एंवुलेंस सुविधा मिली है तो दो दर्जन पंचायतों के लोगों को टांडा मैडिकल कालेज से आने वाली एंवुलेंस के लिए इंतजार नहीं करना पडेगा।

लोगों का तर्क है कि टांडा मैडिकल कालेज से आने वाली एंवुलेंस यहां तक पंहुचने में 2 घंटे लगा देती है तव तक बहुत से लोग अपनी जान से हाथ धो वैठते है ।इसलिए क्षेत्र में 108 का होना बहुत ही जरूरी है। लोगों ने प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द लंज सीएचसी को एंवुलेंस की सुविधा दी जाए क्योंकि जहां एक और अन्य क्षेत्रों को हर सुविधाएं प्रदान की जा रही है वहीं चंगर क्षेत्र के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा सौतेला व्यवहार आने वाले समय में सरकार पर भारी पड सकता है जिसके लिए प्रशासन व सरकार दोषी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...