सिहुंता के सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी गई है। जिसमे चम्बा जिला के शिक्षक सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 देने की घोषणा की गई है।

बता दे कि सुनील कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारगाट, सिंहुता में लेक्चरर केमिस्ट्री के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। हिमाचल से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सुनील कुमार का चयन होना गौरव का विषय है।

सुनील कुमार को इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, संसदीय सचिव आशीष बुटेल, शिक्षा सचिव राकेश कंवर आदि ने बधाई दी है। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने सुनील कुमार को व्यक्तिगत तौर पर फोन कर उनसे बात की।

सुनील कुमार सहित अन्य राज्यों के चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार प्रदान करेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...