सिपाही की पत्नी की हत्या: रात में बहू ने की ऐसी हरकत, ससुर ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; बताई शर्मनाक सच्चाई

--Advertisement--

पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की हत्या करने वाले पिता ने बताया कि बहू ने ऐसी हरकत कर दी, जिसकी वजह से वो रात भर सो नहीं पाया। सुबह उठकर उसने कुल्हाड़ी से बहू की गर्दन काट दी। 

व्यूरो रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ससुर ने अपने सिपाही बेटे की पत्नी की हत्या कर दी। अरोपी ने कुल्हाड़ी से महिला की गर्दन काट दी।

इसके बाद वो कहीं भागा नहीं, बल्कि घर के बाहर ही बैठ गया। घटना को देख गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ससुर ने बताया कि बहू ने रात में ऐसी हरकत की कि वो सो नहीं पाया। सुबह भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, जिसके बाद कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी।

घटना किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर की है। यहां के रने वाले 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है।

आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया।

इसलिए काट दी बहू की गर्दन 

पुलिस पूछताछ में रघुवीर ने बताया कि छोटी बहू बात-बात पर झगड़ा करती थी। छह महीने पहले बड़े बेटे की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी भी घर में रहती है।

सोमवार रात को छोटी बहू ने बड़ी से झगड़ा किया। मैंने रोका तो लात मार दी। मैं गिर पड़ा। छोटी बहू के इस व्यवहार से मैं पूरी रात सो नहीं सका। सुबह उठा तो तनाव में था। इसीलिए कुल्हाड़ी से बहू को काट डाला।

हो रही थी परिवार में कलह 

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी रघुवीर के बड़े बेटे की छह महीने पहले मौत हो गई थी। पुत्रवधू उनके साथ ही रहती है।

छोटी बहू से उसका विवाद होता था। आरोपी ने बताया कि वह दोनों को साथ रखना चाहता था। मगर, झगड़े की वजह से परिवार में कलह हो रही थी।

दोनों बहुओं में हुआ था झगड़ा 

सोमवार रात को दोनों बहुओं में झगड़े के दौरान समझाने का प्रयास किया था। इसी दौरान छोटी बहू ने उसे लात मार दी। इस वजह से उसने आज सुबह हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी से अभी और पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...