सिखों के पहले गुरु को नमन

--Advertisement--

Image

गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकटोत्सव पर शहर में निकली शोभायात्रा, हेलिकाप्टर के जरिए हुई फूलों की वर्षा

चम्बा- भूषण गुरुंग

सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव के 552वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज गुरुद्वारा निचली जुलाहकड़ी से आरंभ हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न पडावों से गुजरती हुई श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जनसाली में जाकर समाप्त हुई। शहर में गुरुपर्व की शोभायात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।

शहर के बीचोंबीच गुजरने के दौरान शोभायात्रा पर हेलिकाप्टर के माध्यम से फूल वर्षा भी की गई। शोभायात्रा की अगवाई पंच प्यारों ने की। उधर, गुरुपर्व को लेकर शहर के जनसाली व जुलाहकड़ी मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। गुरुवार दोपहर बाद शहर में गुरुपर्व पर भव्य शोभायात्रा जुलाहकड़ी से आरंभ होकर बस अड्डे व मुख्य बाजार से गुजरी।

इस दौरान चौगान नं एक में दरबार साहिब से आए रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन के जरिए गुरु महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। तदोपरांत शोभायात्रा ने श्री गुरु सिंह सभा जनसाली का रूख किया। गुरुवार को श्री गुरु सिंह सभा जनसाली और श्री अर्जुन देव जी महाराज गुरुद्वारा में अखंड पाठ का शुभारंभ भी हुआ। अखंड पाठ की समाप्ति शुक्रवार को होगी।

श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज गुरुद्वारा निचली जुलाहकड़ी में गरु के अटूट लंगर का आयोजन भी होगा। गुरुपर्व आयोजन समिति के सदस्य सतपाल सिंह ने बताया कि गुरुपर्व को लेकर शहर में सिख संगत पिछले कई दिनों से प्रभातफेरी के जरिए गुरु महिमा का गुणगान कर रही है। गुरुपर्व को लेकर शहर के गुरुद्वारों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...