साढ़े चार लाख के गबन में आरओ, बीओ और दो वनरक्षकों को नोटिस

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरूंग 

साढ़े चार लाख के सरकारी धन के गबन मामले में वन विभाग ने आरओ (वन परिक्षेत्र अधिकारी) बीओ (ब्लॉक अफसर) और दो वनरक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिन में इन्हें जवाब देना होगा।

उसके बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। स्टेट विजिलेंस ने चंबा वनमंडल के चार कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी धन के गबन मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। विजिलेंस जांच के साथ अब विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोप है कि बीओ ने रेंज अफसर और वनरक्षकों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर सड़क निर्माण के लिए आई धनराशि में से बड़ा हिस्सा हड़प लिया है। इसकी शिकायत सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार ने विजिलेंस से की है। ठेकेदार ने जब सड़क निर्माण के बाद पैसा मांगा तो तत्कालीन डीएफओ ने संबंधित आरओ को कार्य की पैमाइश करने के आदेश दिए।

आरओ ने पैमाइश के बाद कहा कि कार्य ज्यादा हो चुका है, इसलिए इसका टेंडर लगाना पड़ेगा। बीओ ने टेंडर के लिए ठेकेदार को तीन भरोसेमंद आदमी देने को कहा, जिससे उनके नाम पर बिल की राशि जारी की जा सके।

कर्मचारियों ने चार लाख 98 हजार की धनराशि ठेकेदार के तीन लोगों में आवंटित कर दी, जबकि साढ़े चार लाख की राशि का गबन कर लिया। इसका भुगतान संबंधित ठेकेदार को किया जाना था, लेकिन आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर इसका गबन कर लिया। इसके चलते ठेकेदार ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज करवाई।

वनमंडल अधिकारी चंबा अमित शर्मा ने बताया कि सरकारी धन के गबन के मामले में चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...