साइबर ठगों के नौकरी के झांसे में आया युवक, घर बैठे ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब से गवाए साढ़े पांच लाख

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर – डेस्क

साइबर ठगों के नौकरी के झांसे में लेकर एक ओर प्रदेश जिला कांगड़ा के युवक को निशाना बनाया है, जिसमें नौकरी का झांसा देकर डाडासीबा के युवक से पांच लाख 30 हजार की ठगी कर ली है।

जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के डाडासीबा क्षेत्र के एक युवक को टेलीग्राम पर घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से पार्ट टाइम नौकरी करने का ऑफर आया। इस ऑफर को स्वीकार करते हुए युवक ने नौकरी करने के लिए हामी भर दी।

इसके चलते उन्हें शातिरों की ओर से करीब 250 रुपए का बोनस दिया। इस बोनस के तहत उसे कुछ होटलों की प्रोमोशन को ऑनलाइन माध्यम से करना था।

पीडि़त ने पहले टास्क को पूरा कर लिया, जिसकी एवज में से कुछ रुपए उसे बोनस के रूप में मिले, वहीं फिर दूसरे टास्क के रूप में पीडि़त को एक हजार रुपए लगाने को कहा गया, जिसकी एवज में उसे 1500 रुपए का बोनस मिला। लगातार मिल रहे बोनस से पीडि़त भी लालच में आ गया और पैसे लगाता गया, लेकिन उसे बोनस नहीं मिला।

इस दौरान पीडि़त ने करीब 21-22 अलग-अलग किस्तों में 5.30 लाख रुपए ऑनलाइन माध्यम से शातिरों के खाते में जमा करवा दिए। हालांकि बीच में एकाध बार पीडि़त को फंसा रखने के लिए शातिर बोनस के रूप में पैसे देते रहे, लेकिन फिर जब लंबे समय तक पीडि़त को पैसे नहीं मिले, तो उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जिस पर उसने साइबर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दिया।

साइबर थाना धर्मशाला इंस्पेक्टर के बोल

साइबर थाना धर्मशाला के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...