सलूणी में काॅलेज छात्रा के साथ हैवानियत की हदें पार, आरोपी ने जंगल में दिया वारदात को अंजाम

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के उपमंडल सलूणी में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार है। वहीं पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह जंगल के रास्ते से होकर सलूणी कॉलेज जाती है। वीरवार को सुबह करीब 8 बजे वह घर से कॉलेज के लिए निकली। रास्ते में उसे उक्त युवक का फोन आया और उसे रुकने के लिए कहा।

करीब 8:45 वह तय स्थान पर पहुंच गया और उसे जबरन जंगल में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की और जबरन दुष्कर्म किया। इसके अलावा किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद पीड़िता वन विभाग की चैक पोस्ट पर पहुंची और वहां पर गश्त कर रही पुलिस चौकी सलूणी के मुख्य आरक्षी हरनाम सिंह को आपबीती बताई। इसके अलावा लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई। पीड़िता के अनुसार आरोपी इससे पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।

पुलिस आरक्षी हरनाम सिंह के बोल

पुलिस आरक्षी हरनाम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा भेजा गया है।

एसडीपीओ सलूणी राजन शर्मा के बोल

एसडीपीओ सलूणी राजन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर लक्की निवासी गांव घुड़ेई पंचायत किहार के विरुद्ध आईपीसी 376, और 506 के तहत मामल दर्ज कर किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं। जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...