सलूणी मर्डर केस: उपायुक्त ने भांदल मामले पर विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

--Advertisement--

उपायुक्त ने सामाजिक सदभाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज बुधवार को सम्मेलन कक्ष में जिला प्रशासन और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ भांदल मामले पर बैठक की। उन्होंने कहा कि अपराधियों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है चाहे वे किसी भी जाति या धर्म से सम्बंध रखते हों।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि इस मामले की बारीकी से सभी पहलुओं पर जाचं करने के लिए डीएसपी सलूणी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है जो शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए पूरी गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के पश्चात जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश विशेषकर चंबा ज़िला शांति और भाईचारे की मिशाल पेश करता हैं। उन्होंने समाज मे शांति व भाईचारे की उच्च परम्पराओं को बनाये रखने के लिए सभी वर्गों से आपसी सहयोग और सौहार्द की अपील की ।

बैठक में उपस्थित सभी बुद्धिजीवियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार विमर्श किया। बैठक के उपरांत सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।

ये रहे उपस्थित

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एसडीएम अरुण शर्मा, बजरंग दल,राजपूत सभा व गुज्जर समाज के सदस्यों सहित विभिन्न बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...