सलाणी पुल पर तेज बारिश के बीच 108 में गूंजी “बेटे” की किलकारी

--Advertisement--

सलाणी पुल पर तेज बारिश के बीच 108 में गूंजी “बेटे” की किलकारी

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के नाहन विकास खंड के अंतर्गत रविवार दोपहर सलाणी पुल पर 2:25 बजे 108 एंबुलेंस में महिला की गोद में बेटे की किलकारी गूंज उठी।

सुबह से ही मौसम खराब होने के कारण सड़क की हालत भी ठीक नहीं थी। लिहाजा 108 एंबुलेंस को गर्भवती महिला को नाहन मेडिकल कॉलेज तक लाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर बारिश की वजह से पानी बह रहा था।

कौलावालांभूड की 31 वर्षीय अख्तर पत्नी सलीम खान को बताया गया था कि प्रसूति क्रिटिकल है, लिहाजा चंडीगढ़ जाने की सलाह भी दी गई थी, लेकिन इसी बीच महिला का परिवार उसे घर ले गया था। मूसलाधार बारिश के बीच गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

108 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई, मगर रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। सलाणी पुल के नजदीक महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। लिहाजा ईएमटी कोमल व पायलट अर्जुन ने सड़क किनारे ही एंबुलेंस में प्रसूति करवाने का निर्णय लिया।

इस सड़क से होकर पूल तक पहुंची थी एम्बुलेंस

31 साल की अख्तरी के बेटे के जन्म लेते ही परिवार के अलावा 108 एंबुलेंस कर्मियों ने भी राहत की सांस ली, इसके बाद 108 कर्मी जच्चा व बच्चा को लेकर डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अंतिम जानकारी के मुताबिक नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ है, उधर धात्री भी पूरी तरह से ठीक है।

ईएमटी कोमल ने कहा कि महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिली थी, इसके बाद तुरंत ही मौके पर पहुंचे इसी बीच सलाणी पुल के नजदीक क्रिटिकल केस में महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई, इतना वक्त ही नहीं था कि गर्भवती महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जच्चा व बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...