सलग्रां पंचायत का थानवानी गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित

--Advertisement--

ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से की अपील, मात्र 3 किलोमीटर सड़क मार्ग जल्द हो बहाल 

हिमखबर डेस्क

जिला लाहुल स्पीति के सलग्रां पंचायत का सड़क मार्ग जो की पी.एम.जी.एस.वाई.के तहत कुरचेड से थानवानी तक प्रस्तावित था, उस सड़क मार्ग को बहाल होकर करीब 10 से 12 साल हो गए है, मगर सलग्रां पंचायत का थानवानी गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है।

जबकि हिंदुस्तान आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन थानवानी गांव वासियों को आज तक अपनी रोजमर्रा की जरूरत चीजें व नकदी फसल तथा खाने-पीने की चीजों को करीब 3 किलोमीटर पीठ पर उठाकर ले जाना पड़ता है।

ऐसे में समस्त गांव वासियों ने स्थानीय विधायक अनुराधा राणा व जिला प्रशासन से विनम्र गुजारिश है कि थानवानी गांव के लोगों को भी प्राथमिकता के आधार पर सड़क सुविधा से जोड़कर न्याय दिलाने की कृपा करें ताकि लोगो को सहूलियत हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...