शराब खत्म हुई तो गाड़ी में लेने निकल पड़े चाचा-भतीजा, रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा

--Advertisement--

शराब खत्म हुई तो गाड़ी में लेने निकल पड़े चाचा-भतीजा, रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा, वाहन खाई के गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ है।

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिला के चायल क्षेत्र में एक वाहन खाई के गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी दी कि युवराज व इसका चाचा नील कमल समरहिल रिजोर्ट टिम्बरु चायल में मौजूद थे तथा शराब का सेवन कर रहे थे। रात लगभग 11 बजे इनकी शराब खत्म हो गई। युवराज और इसका चाचा नील कमल शराब लेने के लिए जीप में चायल बाजार की तरफ निकल पड़े।

पिकअप गाड़ी को नील कमल चला रहा था। जब ये होटल से करीब आधा किलोमीटर आगे पहुंचे तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दोनों व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए चायल अस्पताल लाया गया।

यहां डॉक्टरों ने नील कमल को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में युवराज के सिर में चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जन्माष्टमी 2026: रात 11:57 से 12:43 तक पूजा का शुभ मुहूर्त, जानिए कब करें व्रत का पारण

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए रात...

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा; 50 घायल

हिमाचल प्रदेश में पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं से...

चंबी में फोरलेन पुल तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

चंबी में फोरलेन पुल का निर्माण कार्य पूरा हो...