पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद

--Advertisement--

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद

मंडी – अजय सूर्या

जिला कांग्रेस कमेटी मंडी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्य तिथि के अवसर पर गांधी भवन मंडी में एक बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश पटियाल ने की। बैठक से पहले स्वगीर्य वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की व नमन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता आकाश शर्मा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह जी प्रदेश के छः बार मुख्यमंत्री रहे और प्रदेश का समग्र विकास किया। उनके मुख्यमंत्री काल में शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, बागवानी के क्षेत्र में, प्रदेश में सडकों का जाल बिछाया तथा हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास हुआ।

राजा वीरभद्र सिंह जी आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार रहे, हिमाचल प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान की। प्रदेश के बहु आयामी प्रतिष्ठान व संस्थान राजा वीरभद्र सिंह जी की देन है। प्रदेश को आधुनिक बनाने की नींव रखने के साथ ही प्रदेश की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई उड़ान दी।

6 दशक के राजनैतिक जीवन में देश व प्रदेश की जनता का भरपूर स्नेह मिला। वे लोगों के दिलों में राज करते थे और उनका आशिर्वाद हमेशा सभी पर बना रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...