सर्पदंश से हुई 44 वर्षीय महिला की मौत

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली पंचायत खोली में 44 वर्षीय महिला की सांप के काटने से मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि पिछले 2-3 तीन िदन पहले उक्त महिला शाम को अपने खेतों में काम कर रहीं थी, तभी महिला को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद परिजन उसे टांडा ले गए, वहां से उसे डीएमसी रेफर कर दिया।

वहां पर भी काेई सुधार न देखते पीड़िता काे दाेबारा फिर उपचार के लिए टांडा भेज दिया, जहां देर रात उसकी मौत हो गईं। जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान केवल चौधरी ने बताया कि मृतक सपना (44) पत्नी पिंकू वार्ड-5 खोली की सांप के काटने से मृत्यु हो गईं।

सपना देवी अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छाेड़ गए हैं। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से मांग कि है कि उक्त परिवार की आथिक सहायता की जाएं। केवल चाैधरी ने इसकी जानकारी हल्का पटवारी काे दे दी है।

प्रधान सहित पंचायत प्रतिनिधियाें ने भी इस दुःख की घड़ी में भगवान इस परिवार काे इस सदमे काे सहन की शक्ति प्रदान करें और दिवांगत आत्मा काे शांति दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...