सरहंडी गांव के निवासी लगभग 1 किलोमीटर दूर बावड़ी से पीने का पानी लाने को मजबूर

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम

उपमंडल जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत पद्धर के गांव सरहंडी के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं तथा आज भी उक्त गांव के लोग गांव से 1 किलोमीटर दूर बाबड़ी से पानी लाकर पीने को मजबूर हैं। उक्त गांव के लोग प्राकृतिक स्त्रोत (बाबड़ी) से पानी लाकर अपना जीवन निर्वाह कर रहे हैं लेकिन गर्मियों का सीजन शुरू होते ही बाबड़ी भी सूख जाती है तो लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

गांववासी बलदेव सिंह, मूल राज, संजय कुमार , विनोद कुमार, कांता देवी इत्यादि ने कहा कि उक्त बाबड़ी उनके घरों से एक किलोमीटर दूर है तथा एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। चिलचिलाती गर्मी से तो इतनी दूर से पानी लेकर आते-आते खुद ही प्यास लग जाती है। गर्मी, सर्दी में तो लोग बाबड़ी का पानी लेकर पी लेते हैं।

पंचायत द्वारा 30 हजार की लागत से एक अन्य बाबड़ी बनाई है जोकि सूखी पड़ी है। मौजूदा समय में भी बाबड़ी सूखने की कगार पर है तथा लोगों को मात्र पीने के लिए ही पानी नसीब हो रहा है। लोगों ने कहा कि आखिरकार ऐसे में जाएं तो कहां जाएं। राजनेताओं को चुनावों के समय गांव की याद आ जाती है उन्होंने कहा कि विभाग को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला।

उन्होंने चेताया है कि अगर सरकार द्वारा पाइप लाइन डलवाकर लोगों को नल नहीं लगवाए गए तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जवाली के विधायक अर्जुन सिंह से मांग उठाई है कि उनके गांव के लिए पाइप लाइन बिछवा कर नलके लगाकर पानी की समस्या से निजात दिलाई जाए।

इस बारे में पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा राज में जवाली हलके की हर पंचायत में पानी की किल्लत चल रही है जबकि विधायक विकास के दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो सरहंडी गांव को प्राथमिकता से पेयजल पाइप लाइन डलवाकर समस्या से निजात दिलवाई जाए‌

इस बारे में विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि इस समस्या बारे जल शक्ति विभाग से पूछा जाएगा तथा उक्त गांव में पेयजल सप्लाई हेतु पाइप लाइन डलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या नहीं आने दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...

आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र...