सरकार ने IPS शिवानी मैहला को साैंपी एसपी लाहौल-स्पीति की कमान

--Advertisement--

Shimla – Nitish Pathania 

प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा शिवानी मैहला को जिला लाहौल-स्पीति का पुलिस अधीक्षक लगाया है। सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर बुधवार को सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

गौर हो कि सरकार ने एसपी लाहौल-स्पीति इल्मा अफरोज के स्टडी लीव पर जाने पर डीएसपी मुख्यालय केलांग रश्मि शर्मा को उक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। ऐसे में स्थायी एसपी की तैनाती होने के बाद उन्हें अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त कर दिया गया है।

2020 बैच की आईपीएस अधिकारी शिवानी मैहला हरियाणा के कैथल जिले की रहने वाली हैं। इससे पहले वह जिला सिरमौर व शिमला के रामपुर में डीएसपी के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। रामपुर के बाद उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा लगाया था।

गौर हो कि सरकार ने लाहौल-स्पीति में महिला अधिकारियों को ही सभी अहम पदों पर जिम्मेदारी सौंप रखी है। इनमें मुख्य रूप से डीसी, एसपी सहित एसडीएम व अन्य अहम पदों पर भी महिला अधिकारियों की तैनाती की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...