सरकारी स्कूल मे अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंची देहरा विधायक कमलेश ठाकुर, स्कूल में मचा हड़कंप 

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां – निशा ठाकुर 

विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज राजकीय बरिष्ट माध्यमिक पाठशाला सकरी में औचक निरीक्षण किया। जब विधायक अचानक से स्कूल के प्रांगण में पहुंची तो वहां का नजारा देखने लायक था।

वहां पर मौजूद सभी के अंदर यह सवाल उठ रहा था कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि विधायक अचानक से स्कूल के प्रांगण में पहुंच गई। हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

उसके उपरांत विधायक बारी-बारी से सभी बच्चों से एक-एक क्लास रूम में जाकर मिली और उनसे बड़े प्यार से बातचीत की। उन्होंने बच्चों को जिंदगी में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान स्कूल के सभी अध्यापक स्कूल में ही मौजूद थे। उनसे भी स्कूल के बारे में खुलकर चर्चा की और स्कूल प्रबंधन को लेकर कई अच्छे सुझाव भी अध्यापकों को दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...