सरकारी संपत्ति से खिलवाड़ पड़ा महंगा, सड़क के नीचे कर डाली खुदाई, पुलिस ने किया मामला दर्ज

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिले के रेणुका जी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की संपत्ति के साथ छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स को सड़क के साथ ‘पंगा’ लेना उस वक्त भारी पड़ गया, जब विभाग ने सीधे थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।

सरकारी काम में बाधा और संपत्ति को नुकसान

लोक निर्माण विभाग (HPPWD) के ददाहु उपमंडल के सहायक अभियंता (AE) दलीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ददाहु से बेचड़ का बाग को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के साथ अवैध रूप से खिलवाड़ किया गया है। आरोप है कि सड़क के निचले हिस्से में बिना अनुमति के खुदाई की गई, जिससे न केवल सड़क के ढांचे को खतरा पैदा हुआ, बल्कि सरकारी संपत्ति को भी भारी क्षति पहुँची है।

रेणुका जी पुलिस ने शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ददाहु निवासी अजय गर्ग (पुत्र श्याम लाल) के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है। पुलिस ने इस केस में सामान्य धाराओं के साथ-साथ ‘सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम’ की कड़ी धाराएं भी जोड़ी हैं, जो सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का मुआयना किया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। विभाग की इस सख्ती ने उन लोगों को कड़ा संदेश दिया है जो निजी स्वार्थ के लिए सार्वजनिक रास्तों या बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुँचाते हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...