सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एक गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

थाना कसौली में टेलीफोन तार चोरी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पंहुचाने तथा टेलीग्राफ एक्ट के तहत एक मामला पंजीकृत किया गया था। जिसमे हीरा पाल उर्फ बांकू पुत्र राम लाल निवासी बद्दी, जिला सोलन आरोपी था।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर न होने पर इस आरोपी को माननीय अदालत एसीजेएम कसौली द्वारा भगौड़ा (उदघोषित अपराधी) करार दिया गया था। दिनांक 31.10.2023 को PO CELL सोलन की टीम ने इस भगौड़ा (उदघोषित अपराधी) को जोहड़ का हाड़ा से गिरफ्तार किया है तथा इस संदर्भ में थाना कसौली में अभियोग संख्या 68/2023 दिनांक 31.10.2023 IPC की धाराओं 174A,229A के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

इस आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोग का अन्वेषण जारी है। यह जानकारी एसपी सोलन गौरव ठाकुर ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...