सरकारी नौकरी: पुलिस भर्ती के लिए हो जाओ तैयार, हिमाचल पुलिस करेगी 1,226 कांस्टेबलों की भर्ती

--Advertisement--

प्रदेश पुलिस जल्द ही 1,226 कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। 877 पुरुष, 292 महिला कांस्टेबल और 57 ड्राइवरों को भर्ती किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को वित्त विभाग के समक्ष रखा है। 

शिमला, 24 मई – नितिश पठानियां

हिमाचल पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर कांस्टेबल की बम्पर भर्तियां निकलेंगी। इसके लिए विभागीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पुलिस महकमे ने राज्य सरकार को 1226 कांस्टेबलों को भर्ती करने का प्रस्ताव दिया है। सरकार के गृह विभाग ने इस मामले को वित्त विभाग के समक्ष रखा है।

वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव पर पुलिस महानिदेशक से विवरण मांगा है। सभी जिलों में कांस्टेबलों की पोस्ट के बारे में विवरण मांगा गया है।

इस संबंध में गृह विभाग द्वारा पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी हुआ है। इसके मुताबिक 1226 कांस्टेबलों में 877 पुरूष, 292 महिला कांस्टेबल और 57 चालकों को भर्ती किया जाना है।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस विभाग में खाली पड़े कांस्टेबलों के 1226 पदों को भरने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है, जिस पर वित्त विभाग ने जिलावार पदों का विवरण मांगा है।

उन्होंने कहा कि सरकार से हरी झंडी मिलने पर इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाऐगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...