सरकारी नौकरी: एचआरटीसी में भरे जाएंगे कनिष्ठ कार्यालय सहायकों के 258 पद, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में अब कनिष्ठ कार्यालय सहायक (जेओए आईटी) के 258 पद भरे जाएंगे। इसके लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया गया है। निदेशक मंडल और सरकार की स्वीकृति के बाद परिवहन निगम ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ये पद भरे जाने हैं। इन पदों को अनुबंध आधार पर भरा जा रहा है। चयनित कर्मियों को हर महीने 7810 रुपये वेतन मिलेगा। पहले अनुबंध एक साल के लिए होगा। इसके बाद इसे रिन्यू किया जाएगा। कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के अलावा जेओए अकाउंट के भी 30 पद भरे जाएंगे।

प्रदेश में अनुबंध कर्मी पहले तीन साल में नियमित होते थे, अब दो साल के नियमित सेवाकाल के बाद इन्हें नियमित किया जाएगा। इससे पहले 2016 में निगम में कनिष्ठ कार्यालय सहायकों की भर्ती हुई थी, तब इसकी संख्या एक सौ से अधिक थी। इससे पहले परिवहन निगम में लिपिक की भर्ती होती थी। अब इनकी जगह जेओए की तैनाती होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...