सरकारी अस्पताल में चोरों ने उड़ाए कंप्यूटर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

जिला शिमला के रामपुर उपमंडल की ननखड़ी तहसील के अंतर्गत वेलूपुल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चोरों ने धावा बोलकर कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण चुरा लिए। मामला अस्पताल के डॉक्टर आशीष कुमार की शिकायत पर पुलिस थाना ननखरी में दर्ज हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 और 17 जुलाई की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने पीएचसी वेलूपुल के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने कृष्णा लैब से कंप्यूटर सेट, जिसमें यूपीएस, मॉनिटर और कीपैड समेत अन्य सामान शामिल है, चोरी कर लिया।

सुबह जब अस्पताल के कर्मचारी रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने मेन गेट का टूटा ताला और लैब से गायब सामान देखा। घटना की जानकारी तुरंत डॉ. आशीष कुमार को दी गई, जिन्होंने मामले की शिकायत पुलिस थाना ननखरी में की।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(ई) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...