सरकाघाट से मंडी जा रही HRTC की चलती बस का टायर खुला, 36 सवार बाल-बाल बचे

--Advertisement--

Image

सरकाघाट – नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश में सरकारी बसों की खस्ता हालत किसी से छुपी नहीं है. लगातार सड़कों पर खटारा बसें चल रही हैं और हादसे का शिकार हो रही हैं. ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट है. यहां पर 36 सवारों को ले जा रही बस हादसे का शिकार होते होते बच गई.

जानकारी के अनुसार, सरकाघाट के रिस्सा के पास पाटी नाले में चलती बस का टायर खुल गया और यह घसीटती हुई गई. सोमवार सुबह सात बजे की यह घटना है.

हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिपो की बस रिस्सा-दुर्गापुर-मंडी रूट पर जा रही थी. यह बस निर्धारित समय पर साढ़े छह बजे बस स्टैंड से निकली और बस सवारियों से भरी हुई थी.

इनमें मंडी जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ अध्यापक और अन्य कर्मचारी थे. जब यह बस रिस्सा-पाटी के पास सैरला नाला के पास पहुंची तो बस की कमानी टूट गई थी. साथ ही बस का एक टायर भी खुल गया. हालांकि, ड्राइवर की सूझबूथ से बस रुकी और सवारियों की जान बच गई. घटना के दौरान बस में 36 यात्री सवार थे.

अहम बात यह है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां पर नीचे गहरी खाई थी. इसके अलावा, बस से स्कूटर भी पास ले रहा था और बस के रुकने से उसकी भी जान बच गई. जब इस घटना का पता सरकाघाट डिपो के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा को लगा तो वे दूसरी बस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और सवारियों को उनके गंतव्य के लिए भेजा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सैंज घाटी में NHPC टनल से आया सैलाब, 2 मकान दबे; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल की सैंज घाटी में NHPC टनल में रिसाव...

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...