सरकाघाट/मंडी – अजय सूर्या
मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा सरकाघाट द्वारा फतेहपुर से सरकाघाट तक युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत ठाकुर की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिंरगा यात्रा में सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस यात्रा के दौरान सरकाघाट सेंट्रल पार्क में विधायक दिलीप ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा मुहिम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी महान हस्तियों द्वारा चलाई जा रही है।

जिसमें हम सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए तथा बच्चे बच्चे के मन में भारत माता के प्रति प्रेम भाव का जज्बा उत्पन्न कर जोश भरना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि 15 अगस्त तक सरकाघाट के हर गांव के हर एक घर तक एक-एक तिरंगा पहुंचना चाहिए।
ये रहे उपस्थित
तिरंगा यात्रा में भाजपा अध्यक्ष सुदेश चंदेल, ज़िला महामंत्री राजेन्द्र भुट्टो, युवा मोर्चा महामंत्री बासुदेव शर्मा, शिवम शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रवक्ता अनुज शर्मा, सचिव राजवीर परमार, आईटी संतोष शर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी सैम राजपुत्र, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु , सुनिल वर्मा, संजू कानव, घनश्याम, राकेश ठाकुर, उमेश बिनु आदि उपस्थित रहे।

