सरकाघाट बस हादसे में 7 लोगों की मौत, पांच एक ही गांव के व 21 घायल, दुर्घटना की वजह आई सामने

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में सुबह हुआ हादसा, चालक के नियंत्रण खोने से बस सड़क से खाई में जा गिरी, बस हादसे में सात लोगों की मौत व 21 घायल।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में वीरवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ है। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में वीरवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक किशोर सहित 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार महिलाएं व एक किशोर और दो पुरुष हैं।

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस सरकाघाट से जमनी जा रही थी। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। सुबह नौ बजे मसेरन के तांगरा मोड़ के पास हादसा हो गया। कार को पास देते समय चालक ने बस सड़क से थोड़ा बाहर निकाली और डंगा बैठ गया व बस सीधे 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

घायलों को सिविल अस्पताल सरकाघाट से मेडिकल कालेज नेरचौक मंडी और मेडिकल कालेज हमीरपुर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है घायलों में जिला मंडी सहित हमीरपुर के लोग भी हैं। घायल बस चालक को नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इसके अलावा गंभीर घायल एम्स बिलासपुर व आइजीएमसी शिमला भी रेफर किए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मसेरन से सरकाघाट की ओर आ रही थी और जैसे ही वह एक तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस सीधी नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।

एंबुलेंस सेवाएं भी तुरंत सक्रिय हो गईं, जिनमें 108 सेवा की कई गाड़ियां शामिल थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट लाया गया है। प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

एसडीएम सरकाघाट और डीएसपी सरकाघाट ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया व जरूरी निर्देश दिए। हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। उपमुख्यमंत्री घायलों का हाल जानेंगे व दुर्घटना के कारणों की भी अधिकारियों से जानकारी लेंगे।

बस हादसे में जान गंवाने वाले लोग 

  • 60 वर्षीय बलवीर पुत्र साजू राम गांव पाटी भलयारा डाकघर जमणी तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
  • 17 वर्षीय अंतरिक्ष पुत्र किशोरी लाल गांव गरौडु डाकघर भद्रवाड तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
  • 80 वर्षीय बर्फी देवी पत्नी रूप सिंह गांव भलयाणा डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
  • 65 वर्षीय गीता देवी पत्नी बिशन चन्द गांव रसेहड डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
  • 70 वर्षीय डोमा देवी पत्नी लस्करी राम गांव रमेहड डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट मंडी।
  • 60 वर्षीय कलासी देवी पत्नी काशीराम गांव तलगरा डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी।
  • 33 साल के सुमन कुमार पुत्र जगदीश चन्द गांव व डाकघर मसेरन सरकाघाट जिला मंडी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...