सरकाघाट के शहीद सुखदेव सिंह ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए दी अपने प्राणों की शहादत

--Advertisement--

सरकाघाट के शहीद सुखदेव सिंह ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए दी अपने प्राणों की शहादत।

सरकाघाट – अजय सूर्या 

सरकाघाट के वीर सपूत हवलदार  सुखदेव सिंह   देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए लेह (केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख) क्षेत्र में  शहीद हो गए। तहसील सरकाघाट के जमसाई गांव का यह जांबाज सपूत आर्मी की आर्टिलरी रेजिमेंट में पिछले 24 वर्षों से सेवा दे रहे थे, उनकी शहादत से सरकाघाट क्षेत्र में  शोक की लहर छा गई है।

शहीद हवलदार सुखदेव सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव जमसाई में किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार सरकाघाट मुनीश कुमार  मौजूद रहे तथा शहीद की यूनिट की ओर से आए सैनिकों ने भी उन्हें  अंतिम सलामी दी।

इस अंतिम विदाई में भारी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर अपने इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हवलदार स्वर्गीय सुखदेव सिंह अपने पीछे पत्नी अनिता देवी  और एक बेटे को छोड़ गए हैं, जिनके लिए उनका यह बलिदान एक गौरव और पीड़ा का मिश्रण है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...