सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने हाईटैक एंबुलेंस को खरीदने के लिए सरकाघाट प्रशासन को 15 लाख रुपए की राशि दी

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने हाईटैक एंबुलेंस को खरीदने के लिए सरकाघाट प्रशासन को 15 लाख रुपए की राशि दी ! सरकाघाट क्षेत्र में कोरोना के गंभीर रोगियों के लिए जल्द ही हाईटैक‌ एंबुलेंस की सेवाएं मिलेंगी।

कोरोना की भयंकर स्थिति को देखते हुए सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह के द्धारा यह सौगात विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट की जनता को दी जा रही है। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना के मामले दिन –प्रतिदिन बढ़ रहे है !

कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए और अस्पतालों में एंबुलेंस की कमी के चलते विधायक ‌निधी से हाईटैक एंबुलेंस खरीदी जा रही है। इसके लिए 15 लाख रुपए की राशि प्रदान की है, ताकि एक बेहतर एंबुलेंस लाई जाए, जोकि एक समय में करीब आठ से दस रोगियों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार के साथ साथ अस्पताल तक पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि इस एंबुलेंस के लिए उनके द्धारा सरकाघाट प्रशासन को अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम सरकाघाट के द्धारा जल्द ही इस एंबुलेंस को लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया जाएगा, ताकि बहुमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सके।

बता दें कि ऐसे समय में विधायक के द्धारा इस तरह का कदम उठाना बहुत ही सराहनीय है और समय की जरूरत को देखते हुए सरकाघाट में इस तरह के आपातकालीन वाहन की बहुत जरूरत थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...