समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा- मोहिंद्र सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

ज्वाली-माध्वी पंडित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में सोमवार को एनएसएस शिविर शुरू हुआ। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह पठानिया ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। पठानिया ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती। इसलिए हमें समाजसेवा में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग देना चाहिए।

एनएसएस प्रभारी चैन सिंह एवं मीना ने बताया कि कैंप 7 दिन चलेगा और प्रत्येक दिवस एनएसएस वॉलंटियर्स नजदीकी कस्बों में लोगों को समाज सेवा के संदर्भ में जागरूक करेंगे और गांवों सफाई अभियान भी चलाएंगें। इस मौके पर प्रवक्ता रीतु कुमारी, वाणिज्य प्रवक्ता करतार सिंह, अधीक्षक दलजीत सिंह, प्रवक्ता सतपाल, पूनम शर्मा, रीना कुमारी, सविता ठाकुर व अन्य स्टाफ मेंबर्स मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

25 फीट हवा में उड़ी युवती, सामने आई मौत, लेकिन बच गई जान, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में शिमला–हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित...