समाज के लिए अनुकरणीय सेवाएं व भूमि दान करने वाले लोगों को किया सम्मानित

--Advertisement--

Image

बडूखर – गुरमुख सिंह

ग्राम पंचायत रे मैं आज पंचायत द्वारा फ्रेंड्स क्लब रे परिसर मे स्थानीय लोगों को समाज के लिए अनुकरणीय सेवाएं व भूमि दान करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

काकू बेगम, संतोष कुमारी, ओंकार चंद,‌भूपेंद्र मेहरा, संजीव सिंह को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

जबकि राजेंद्र डडवाल, मुख्त्यार सिंह, अमर सिंह विजय पठानिया को विभिन्न कार्यों हेतु भूमि दान करने के लिए सम्मानित किया गया।

काकू बेगम जोकि बिना किसी वेतन के सालों से रे बाजार व शौचालय की साफ सफाई का जिम्मा संभाले हुए हैं। उन्हें अक्सर बाजार में साफ सफाई करते हुए देखा जा सकता है।

जबकि पेशे से सर्जन भूपेंद्र पठानिया जो कि पिछले 10 वर्ष से अधिक समय से लगभग ढाई लाख की दवाई हर महीने अपनी संस्था के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क दे रहे हैं। को सम्मानित किया जाना एक सुखद अहसास देता है।

इस अवसर पर धर्मपाल, इंद्रदेव गोगा, महेंद्र सिंह व स्थानीय गांववासी भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...