सदवां में शरारती तत्वों ने तोड़ी पानी की टंकी

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार 

उपतहसील परागपुर की पंचायत बणी के गांव सदवां में शरारती तत्वों ने पानी का टैंक तोड़ दिया।

स्थानीय निवासी रामपाल, अजय, नरेश, मनोज, सुरेश और रूमेल ने बताया वीरवार की रात्रि को पानी का टैंक बिल्कुल ठीक स्थिति में था।

जब शुक्रवार की प्रात: देखा तो पाया कि इस पानी के टैंक को पूरी तरह तोड़ दिया गया था।

उन्होंने कहा कि जिसने भी इस कार्य को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ प्रशासन व पंचायत नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लाए।

क्या कहते हैं अधिकारी

उधर, जलशक्ति विभाग उपमंडल कांगड़ा के सहायक अभियंता संजीव राणा ने कहा कि सदवां में जिस पानी के टैंक की बात की जा रही है, वह विभाग का नही है।

उसमें विभाग की तरफ से सिर्फ पानी की सप्लाई जोड़ी गई है। फिर भी वह खुद जाकर मौके पर निरीक्षण करेंगे।

बणी पंचायत प्रधान के बोल 

उधर, पंचायत बणी की प्रधान बिंदु ठाकुर ने कहा कि यह मामला मेरे ध्यान में नहीं आया है और न ही किसी ने कोई शिकायत की है। लेकिन, पानी के टैंक को तोड़ने वालों पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...