सड़क हादसे में मनोनित पार्षद की मौत, साथी घायल

--Advertisement--

सड़क हादसे में मनोनित पार्षद की मौत, साथी घायल

 ऊना,30 मार्च – अमित शर्मा

सदर थाना के तहत रामपुर में पेश आए दर्दनाक सडक़ हादसे में मनोनित पार्षद की मौत हो गई, जबकि साथी जख्मी हुआ है। मृतक की पहचान करनैल सिंह, पुत्र चुडू राम निवासी वार्ड नंबर 9 बैहल्ली मोहल्ला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक करनैल सिंह निवासी बैहली मोहल्ला शुक्रवार रात्रि को नरेंद्र पुरी निवासी संतोषगढ़ के साथ स्कूटी पर सवार होकर संतोषगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान रामपुर पहुंचने पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई। हादसे में घायल दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां करनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल नरेंद्र पुरी का उपचार जारी है।

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह के बोल

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...