सड़क हादसे में ग्राम रोजगार सेवक की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में ओलवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति आनी उपमंडल मुख्यालय से अपने घर जा रहे थे कि देर रात को ओलवा के समीप वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में काल का ग्रास बने शख्‍स की पहचान शेर सिंह निवासी ओलवा कोट के रूप में हुई है जो दलाश पंचायत में बतौर ग्राम रोजगार सेवक कार्यरत था। वाहन चालक गुलाब सिंह दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गया है। लिहाजा गुलाब को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी में भर्ती किया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह हादसा दलाश-ओलवा मार्ग में ग्राहणा के पास पेश आया है। बताया जा रहा वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उधर हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...