सड़क से नहीं जुड़ पाया गढ़ माता मंदिर

--Advertisement--

सड़क से नहीं जुड़ पाया गढ़ माता मंदिर

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर स्थित गढ़ माता मंदिर अभी तक सड़क से नहीं जुड़ पाया है। गढ़ माता मंदिर न सिर्फ हिमाचल, बल्कि जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों में भी प्रसिद्ध है। प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से माता के दरबार में हाजिरी भरने पहुंचते हैं।

बावजूद इसके किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधि ने मंदिर तक सड़क पहुंचाने की पहल नहीं की। इसके चलते श्रद्धालुओं को मीलों का पैदल सफर करना पड़ रहा है। इस मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से गूगल मैप पर भी स्थान मिल चुका है। करीब 18 वर्ष पूर्व झौड़ा से गढ़ माता मंदिर के लिए सड़क का निर्माण शुरू हुआ था, जो करीब ढाई किलोमीटर दूर किनोट में थम गया। वर्षों बाद भी यह काम अधूरा पड़ा हुआ है।

गढ़ माता मंदिर हिमाचल और जम्मू-कश्मीर राज्य के लोगों की आस्था का केंद्र है। अश्विन माह की संक्रांति पर गढ़ माता मंदिर में दो दिवसीय जातर मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें जिला चंबा और जम्मू-कश्मीर के हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी भरते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि झौड़ा-गढ़ माता मंदिर के लिए सड़क का निर्माण होने से दियोल, किनोट, अटालु, मदराणी, चिंगलाणु, शलदंर, कराउड़, चिहोट, भरेभूण और राजा का डेरा गांवों की आबादी भी लाभान्वित होगी। इसके साथ ही ग्रामीणों की अधवारी आने-जाने की राह भी आसान हो जाएगी।

यूथ कमेटी सचिव धर्मेंद्र सूर्या के बोल

यूथ कमेटी के सचिव धर्मेंद्र सूर्या ने कहा कि अगर यहां सड़क सुविधा होती तो भलेई माता की तरह गढ़ माता में भी लाखों की संख्या में रोजाना श्रद्धालु पहुंचते। उन्होंने हिमाचल सरकार से मांग की है कि इस धार्मिक स्थल के लिए जल्द सड़क सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...