सड़क पार कर रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग को इनोवा सवार रौंदकर फरार

--Advertisement--

Image

अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते कुठियाड़ी में इनोवा कार की चपेट में आकर 80 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए बुजुर्ग 80 वर्षीय बचित्र सिंह पुत्र अमृत लाल कुठियाड़ी के रहने वाले थे।

ऊना, अमित शर्मा

 

अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते कुठियाड़ी में इनोवा कार की चपेट में आकर 80 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए बुजुर्ग 80 वर्षीय बचित्र सिंह पुत्र अमृत लाल कुठियाड़ी के रहने वाले थे।

 

बताया जा रहा है सुबह करीब साढ़े छह बजे बचित्र सिंह कुठियाड़ी में सड़क पार कर रहे थे तो ऊना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने उन्‍हें टक्कर मार दी और आरोपित चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।

 

वहीं हादसे में घायल हुए बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने जांच करने पर उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

 

डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि की है। उन्‍होंने हुए बताया पुलिस ने सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और इस हादसे में शामिल आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...