सड़क पर घूम रहे बैल की चपेट में आकर स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के अम्ब में एक बार फिर से सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु जानलेवा साबित हुए हैं। मंगलवार रात को यहां अम्ब-ऊना रोड पर पक्का परोह में एक बेसहारा बैल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए स्कूटी सवार की मौत हो गई।

मौत का शिकार हुआ शाम सुंदर (55) पुत्र नोरिया राम निवासी प्रताप नगर अम्ब का रहने वाला था। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अम्ब कस्बे का प्रताप नगर निवासी शाम सुंदर मंगलवार रात करीब आठ बजे अपनी स्कूटी पर किसी काम से पक्का परोह गया हुआ था।

वापस अम्ब आते समय रास्ते में बेसहारा पशुओं का एक झुंड अचानक सड़क पर आ गया। जिसके चलते वह अपनी स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी समेत उस झुंड में से एक बैल से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गया।

हादसे के बाद राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

ऊना में भी उसकी हालत में कोई सुधार न होता देख उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन पीजीआई में भी उसे बचाया न सका और उपचार के दौरान रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई।

उधर, एएसपी ऊना प्रवीण धीमान का कहना है कि सडक हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस की एक टीम पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दी गई है। उक्त हादसा कैसे पेश आया था इसके भी कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...