सड़कों पर उतरे अमित के परिजन, मर्डर की धारा ना लगाने पर ऐतराज, एसपी दफ्तर घेरा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के एक नशा निवारण केंद्र में पिछले दिनों 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत केस  को लेकर मृतक के परिजन मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय की सड़कों पर उतर आए. लोगों ने एक तरफ जहां शहर की सड़कों पर रोष रैली निकाली.

वहीं एसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया. ग्रामीणों और रिश्तेदारों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे मृतक अमित के माता-पिता ने पुलिस की अभी तक की कार्रवाई से असंतोष जाहिर किया है.

मृतक के परिजनों का कहना है कि जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में अमित के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत होने की बात सामने आई है, तो पुलिस ने अभी तक नशा निवारण केंद्र के संचालकों के खिलाफ सीधे तौर पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए दफा 302 क्यों नहीं लगाई?

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा है कि पुलिस कानून सम्मत कार्रवाई अमल में ला रही है।

दरअसल, नशा निवारण केंद्र के संचालक युवक के शव को आधी रात को उसके घर छोड़ आए. युवक के परिजनों ने नशा निवारण केंद्र के मालिकों और कर्मचारियों पर उनके लाडले के साथ मारपीट करने का आरोप जड़ा और पुलिस के पास तहरीर सौंपी थी.

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के खुलासे चौकाने वाले रहे.

क्या खुलासा हुआ था

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा था कि अमित की मौत सिर में गहरी चोट लगने के कारण हुई है, जबकि नशा निवारण केंद्र के संचालकों ने मृतक के परिजनों को उसकी मौत का कारण दौरा पड़ना बताया था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जो उस रात शव छोड़ने उसके घर पहुंचे थे.

अमित के परिजनों का आरोप है कि पुलिस को इस मामले में सीधे तौर पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए धारा 302 के तहत कार्रवाई अमल में लानी चाहिए.

लोगों ने दिया अल्टीमेटम

मृतक युवक के परिजनों के साथ धरना प्रदर्शन में पहुंचे गगरेट ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमन ने जिला प्रशासन और पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज न किया, तो हजारों की संख्या में ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचकर चक्का जाम करने पर मजबूर होना पड़ेगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...