सचिन पायलट बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो पालमपुर को बनाएंगे जिला

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो पालमपुर को जिला बनाने पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को छोड़कर हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद का मुद्दा उठाकर लोगों को भ्रमित करने में लगी हुई है। जनता की उसे कोई परवाह नहीं है।

महंगाई इतनी हो गई है कि आम आदमी की पहुंच से कई जरूरी चीजें दूर होने लगी हैं। पालमपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल के चुनाव प्रचार में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम जयराम ने मिलकर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के बजाय कठिन बना दिया है।

भाषणों से देश व प्रदेश नहीं चलते हैं। लोगों को पहले ही कोरोना व नोटबंदी से जूझना पड़ा, अब महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। महंगाई को लेकर भाजपा कोई बात नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोग आज बदलाव चाहते हैं और बदलाव जनता ही कर सकती है। इससे पहले पायलट ने सुलह के दैहण में भी जनसभा को संबोधित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...