संत निरंकारी मिशन ने देहरा में लगाया रक्तदान शिविर

--Advertisement--

Image

देहरा/नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

संत निरंकारी मंडल सतसंग भवन देहरा में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आदेशानुसार बाबा गुरु वचन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर मानव एकता को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें देहरा क्षेत्र के अंतर्गत संत निरंकारी मिशन की सभी ब्रांच के महात्माओं ने रक्तदान किया ।

टांडा मेडिकल कॉलेज से रक्तदान एकत्रित करने वाली टीम में डॉक्टर विकास ने बताया कि 100 से अधिक रक्तदान करने हेतु लोगों ने रजिस्टर्ड किया गया था व 88 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है । उन्होने रक्त दान करके मानवता की भलाई हेतु सदा अग्रणी रहने के लिए मिशन की भरपूर प्रशंसा की ।

डा० राजेन्दर प्रसाद मैडिकल कालेज टांडा की ओर से सामाजिक सेवा में अगण्री योगदान के लिए , एक प्रशस्ति पत्र भी जोनल इंचार्ज डॉक्टर के सी धीमान को प्रदान किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ कांगड़ा जॉन के जोनल इंचार्ज के सी धीमान ने किया ।

इस मौके पर देहरा ब्रांच के अलावा , खैरिया ,भटोली फखोरिया, गुलेर ,बडलठोर, डाडासीबा, कोटला, प्रागपुर ,ज्वालामुखी, नंदपुर भटोली ब्रांच के अनेकों सेवादारों ने सद्गुरु के आदेशों का पालन करते हुए रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन की ओर से जोनल इंचार्ज डॉक्टर के सी धीमान ने कोरोना काल में मिशन की ओर से चलाए गए समाज के प्रति सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले मिशन की अनेकों शाखाओं में अपनी दिन रात निस्वार्थ सेवाओं को निभाने वाले सेवादारों को उनकी सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

जिनमें आनंद कुमार संजीव कुमार, श्रीमती संतोष गुलेरिया ,डॉक्टर संतोष परमार , सतीश कुमार , गुलशन कुमार ,कर्नल के सी चौहान, देवीलाल महेंद्र सिंह, अंकित , हंसराज , प्रिया पुनीत, विजय, यशवंत वर्मा , शिव गुलेरिया आदि प्रमुख थे।

इस मौके पर उपस्थित मीडिया से पत्रकार बंधुओं को भी कोरोना काल में समाज तक खबरें पहुंचाने के लिए तथा समाज को जागरूक करने के लिए अपने जीवन की परवाह न करते हुए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर संत निरंकारी मिशन की ओर से उनको सम्मानित किया गया।

जिनमें से इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से शिव गुलेरिया , बृजेश्वर साकी ,संजीव संधू ,बाबूराम, विनायक ठाकुर,रेनू डोगरा, लोकेश राणा, अनिल डोगरा ,सचिन शर्मा ,रक्ष पाल शर्मा आदि पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

अतः उनके कार्यों की सराहना की गई। साथ ही इस मौके पर सत्संग भवन में सभी के लिए दूध ,फल ,जूस आदि ब लंगर प्रसाद की पूरी व्यवस्था की गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...