संगड़ाह में कार दुर्घटनाग्रस्त, BDC अध्यक्ष के भतीजे सहित 2 युवकों की मौत, एक घायल

--Advertisement--

Image

संगड़ाह, 16 जनवरी – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव अरट के समीप पंचायत समिति अध्यक्ष संगड़ाह मेलाराम शर्मा की कार (HP-03D- 3030) गहरी खाई में गिरने से 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अरट गांव के रहने वाले BDC चेयरमैन के 23 वर्षीय भतीजे कृष्ण शर्मा व 22 वर्षीय पंकज की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

कार में मौजूद संगड़ाह के 14 वर्षीय किशोर राघव को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है।

DSP संगड़ाह मुकेश कुमार ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची है। अधिकारिक रिपोर्ट मिलना शेष है। स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह ने बताया कि, मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम  किया जाएगा।

गौरतलब है कि, गत 7 जनवरी को संगड़ाह-रेणुका जी-नाहन मार्ग  खेगुआ गांव के समीप हुए वाहन हादसे में जहां 3 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं गत 3 माह में टिकरी व सैंजघाट गांव के पास हुए हादसे मे 4 लोग जान गंवा चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...